फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13 new roads of 20 km will be built with 12.21 crores

Amethi News: 12.21 करोड़ से 20 किमी बनेगी 13 नई सड़कें

Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 new roads of 20 km will be built with 12.21 crores
गौरीगंज (अमेठी)। गांवों की सड़कों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 20.340 किलोमीटर लंबाई की 13 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ 21 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं बनी होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां पर अभी तक खड़ंजा था। लोक निर्माण विभाग ने प्रति विधानसभा छह करोड़ रुपये की लागत से ऐसी ग्राम पंचायतों में सड़कों का निर्माण कराने की योजना बनाई हैद।
विज्ञापन

डबल कनेक्टिविटी योजना के तहत गौरीगंज व अमेठी के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर सड़कों का चिंह्नाकन कर लिया है। इन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चयन व सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों के निर्माण प्रस्ताव तैयार
लोक निर्माण विभाग ने गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में पूरब बेसरा-हरदोइया मार्ग, कसरावा से सूबेदार का पुरवा मार्ग, एसीसी सीमेंट फैक्टरी से पूरे गड़ेरियन मार्ग, कसरावां नहर से हनुमान धाम मार्ग, भटपुरवा से बेगम का पुरवा होते हुए दुबे का पुरवा संपर्क मार्ग, रोहसीखुर्द में नयापुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण छह करोड़ 14 लाख 60 हजार रुपये से प्रस्तावित किया है।
अमेठी विधानसभा में लोहारन का पुरवा, कमासिन पंडित का पुरवा, बेनी का पुरवा, दहियावां, इस्माइलपुर, नया का पुरवा व सहजीपुर का संपर्क मार्ग निर्माण छह करोड़ सात लाख 20 हजार से प्रस्तावित किया गया है।


भेजा प्रस्ताव, बजट मिलने के बाद होगा निर्माण
असंतृप्त राजस्व ग्राम को डबल कनेक्टिविटी से आच्छादित करने के लिए शासन के निर्देश पर गौरीगंज व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया गया है। शासन से प्रस्ताव मंजूरी होने व धन मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। तिलोई व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed