{"_id":"65809380bae1591b1d02a9b4","slug":"13-girl-students-of-kasturba-residential-school-fell-ill-amethi-news-c-96-1-ame1002-10686-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 13 छात्राएं हुईं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 13 छात्राएं हुईं बीमार
Tue, 19 Dec 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 13 छात्राएं बुखार व त्वचारोग से बीमार हो गई। वार्डेन ने अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। डॉक्टरों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर ठंड के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियां बताई।
लगातार बदल रहे मौसम के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 13 छात्राएं सोमवार को बीमार पड़ गई। कुछ को बुखार था तो कुछ त्वचा रोग से ग्रसित थी। वार्डेन सीमा मिश्र छात्राओं को लेकर सीएचसी पहुंची। अधीक्षक डॉ संतोष ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टर ने बताया कि ठंड में सफाई नहीं होने से त्वचा रोग होना स्वाभाविक है। आठ छात्राओं को त्वचा रोग था तो पांच को बुखार था। मौसम परिवर्तित के कारण साधारण बुखार था। चिकित्सक डॉ यशवंत राव ने बताया कि मौसम के लगाकर परिवर्तन होने का असर पड़ रहा है, इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी पड़ती है।
वार्डेन सीमा मिश्र ने बताया कि छात्राओं को बीमार देख अस्पताल ले जाया गया था। दवा दिलाई गई। छात्राएं दवा सेवन के बाद पूरी तरह स्वस्थ है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए सभी आवासीय स्कूलों में बचाव का समुचित प्रबंध करते हुए वार्डेन को अस्पताल से संपर्क कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। छात्राओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।