{"_id":"64ce910ffb1f8850ce01d186","slug":"125-operations-postponed-in-july-due-to-eye-flu-amethi-news-c-96-1-slko1003-2962-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आई फ्लू के कारण जुलाई में टले 125 ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आई फ्लू के कारण जुलाई में टले 125 ऑपरेशन
Sat, 05 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीएमओ
अमेठी। आई फ्लू का वार बढ़ रहा है। शनिवार को अकेले जिला अस्पताल में ही 106 मरीज आई फ्लू के मिले हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में जुलाई माह में आई फ्लू यानी वायरल कंजेक्टिवाइटिस के चलते जुलाई माह में 125 ऑपरेशन टालने पड़े। दरअसल, आई फ्लू से आपरेशन के दौरान आंखों की रोशनी पर कोई समस्या न आए, इसको लेकर सतर्कता के तहत ऐसा किया गया। इन मरीजों के आॅपरेशन की तारीख 10 से 15 दिन आगे बढ़ा दी गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल कहते हैं कि जुलाई माह में आई फ्लू के कारण करीब 25 मरीजों के ऑपरेशन की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा है। इसमें मोतियाबिंद सहित आंख की अन्य समस्या वाले मरीज शामिल हैं। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के कैंप मैनेजर कल्पनाथ का कहना है कि मरीजों को आपरेशन के वक्त कोई समस्या न हो, इसके लिए आई फ्लू वाले करीब 100 मरीजों का आपरेशन जुलाई में टाला गया है। आई फ्लू से स्वस्थ होने के बाद इन मरीजों का आपरेशन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि आई फ्लू को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
डिप्टी सीएम ने अमेठी को सराहा
शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दस्तक अभियान में अमेठी के प्रयास की सराहना की। कहा कि अमेठी में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अन्य विभागों ने बेहतर काम किया है। हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
सात अगस्त से होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बैठक की। उन्होंने ब्लॉकवार तैयार माइक्रोप्लान के आधार पर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया। अधीक्षकों को माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी। सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने ककवा पीएचसी में गोल्डन कार्ड की प्रगति का जायजा लिया।