{"_id":"699b5393fda4064d2703241a","slug":"12190-people-did-not-pay-their-bills-amethi-news-c-96-1-ame1002-159441-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 12,190 लोगों ने नहीं जमा किया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 12,190 लोगों ने नहीं जमा किया बिल
Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में एकमुश्त समाधान योजना के तहत मिली ब्याज में छूट योजना 12190 उपभोक्ताओं को रास नहीं आई है। पंजीकरण कराने के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने अब तक बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है। इससे ऊर्जा निगम को करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने में परेशानी हो रही है।
ऊर्जा निगम ने बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली बेहतर करने के लिए यह योजना शुरू की थी। जिले के 54104 उपभोक्ताओं ने दो हजार रुपये शुल्क जमा कर पंजीकरण कराया था। ओटीएस के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। इन उपभोक्ताओं को 64.17 करोड़ रुपये जमा करने थे। इनमें से 41164 उपभोक्ताओं ने 56.78 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लिया है। दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले 12940 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है।
निगम अभी भी 28 फरवरी तक उनके बिल जमा करने का इंतजार कर रहा है। ऊर्जा निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद 12190 उपभोक्ता बिल जमा करने नहीं आए। ऊर्जा निगम अब इन उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम इनके पंजीकरण शुल्क दो हजार रुपये जब्त कर लेगा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ओटीएस में पंजीकृत उपभोक्ता 28 फरवरी तक हर हाल में बिजली बिल का बकाया जमा करा दें। ऐसा न करने पर उनका पंजीकरण शुल्क जब्त कर लिया जाएगा।