{"_id":"5ee257d88ebc3e42ba562fd0","slug":"11-arrest-in-murder-amethi-news-lko52552257","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या में नामजद 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या में नामजद 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गांव रघईपुर मजरे नेवादा कनू गांव में बुधवार को मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे में घायल छह लोगों में से एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद सक्रिय पुलिस ने नामजद 17 लोगों में से 11 को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
गांव निवासी राम आनंद व रामचंद्र के बीच पैतृक बंटवारे को लेकर काफी दिनों से चल रहा विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हुए थे। घायलों में राम आनंद (60) व सुमित्रा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया था।
पुलिस ने परिवारीजन की तहरीर पर 17 के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। बुधवार रात इलाज के दौरान राम आनंद की मौत की सूचना मिलते ही सक्रिय संग्रामपुर पुलिस ने नामजद 17 में से 11 को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि नामजद रामचंद्र, फूलचंद्र, बाबूलाल, जानकी देवी, सोम्मारी देवी, उमा देवी, संतलाल, द्रौपदी, पंकज, लवकुश व जाहिरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।