फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100% polling necessary for development

Amethi News: विकास के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी क्रासर

Sat, 29 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
100% polling necessary for development
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बयां की बातें
अमेठी। नगर पंचायत के समुचित विकास और समस्याओं के निस्तारण के लिए शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जागरूक मतदाता ही अपने अधिकार एवं हक की मांग को पटल पर रखने के साथ ही नगर पंचायत के विकास में अपना योगदान दे सकता है। निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासद के लिए चुनाव मैदान में आने वाले उम्मीदवार मतदाताओं को प्रलोभन देते हैं और बड़े-बड़े वादे एवं समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हैं। इन सब के बीच हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि संविधान की ओर से हमें जनप्रतिनिधियों को चुनने का जो अधिकार मिला है उसको हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ शिक्षित एवं योग्य कैंडिडेट चुनकर निभानी चाहिए। इसके लिए हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने के लिए मुहिम चलानी होगी।
विज्ञापन

यह चर्चा शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन कटरा में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में हुई। जिसमें मौजूद महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने मतदान की शपथ लेते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े और अच्छी सरकार का गठन हो। जो नगर पंचायत और वार्डों का विकास सुनिश्चित कर सके।
विज्ञापन

बॉक्स
विकास से अछूते हैं कई क्षेत्र
संवाद कार्यक्रम में मौजूद मतदाता महिला, पुरुष और युवाओं ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग से कटरा गांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में आता है। आज भी यह विकास से अछूता है। वार्ड में जर्जर सड़क, खुली व जर्जर नाली, स्वच्छ पेयजल, जलभराव आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जरूरतमंदों को विधवा वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। आधा अधूरा नाला निर्माण का कार्य किया गया है जो निष्प्रयोज्य है। समस्याओं एवं विकास नहीं होने का प्रमुख कारण कहीं न कहीं शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग नहीं करना है। हम सभी को अपने एक वोट की कीमत को समझना होगा। हमें किसी के बहकावे एवं आश्वासन व प्रलोभन से भी बचना होगा। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता अपने हक व अधिकार को समझकर दूसरों को प्रेरित करते हुए अच्छी सरकार का गठन कर सकें। नगर पंचायत को एक विकसित नगर पंचायत बनाने में योगदान मतदान के माध्यम से सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी समस्याएं
संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वार्ड में बारात घर, श्मशान, सार्वजनिक प्रसाधन, खेल मैदान एवं पार्क नहीं होने मुद्दा उठाया। कहा कि श्मशान के लिए चिन्हित भूमि अवैध कब्जे का शिकार है। आज तक श्मशान की भूमि खाली नहीं कराई गई और न ही निर्माण कराया गया। इन सब समस्याओं पर चर्चा करते हुए लोगों ने कर्मठ ईमानदार शिक्षित उम्मीदवार को चुनने के साथ ही मतदान के महत्व को बताया।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में देवकी सरोज, छोटका, चमेला राजकुमारी, पूर्विन, रामावती, सुषमा, मंजू, शिवकली, श्रीमती, माधुरी, राजू, चमकीला, समाजसेवी बृजेश कुमार मिश्र, सौरभ तिवारी, सनोज, मुलायम उर्फ मनोज, रामनरेश, रामसुंदर, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, मो. निसार व मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed