फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 percent student passed in cbse intermediate

सीबीएसई परीक्षा में शत-प्रतिशत बच्चे पास

Fri, 30 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
100 percent student passed in cbse intermediate
11 : जगदीशुपर : आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों के साथ मौजू? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में परीक्षा आयोजित नहीं होने के बाद अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड में मिले अंकों के आधार पर सीबीएसई बोर्ड इंटर मीडिएट के बच्चों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। घोषित परिणाम में सभी स्कूलों के अधिकांश बच्चें 90 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुए तो परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बच्चों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

जिले मेें सीबीएसई बोर्ड से कुल 21 स्कूल संचालित हैं। कोविड संक्रमण के चलते बच्चों की परीक्षा नहीं हो पाई थी। संक्रमण की रफ्तार अधिक होने से काफी दिनों तक बच्चों में परीक्षा को लेकर संशय था। अंत में शासन ने परीक्षा को स्थगित करते हुए अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर अंक निर्धारण नियमावली तैयार कराते हुए बिना परीक्षा बच्चों को उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद नियमावली के तहत परीक्षा परिणाम तैयार कर शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। घोषित परीक्षा परिणाम में सभी स्कूलों के अधिकांश बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए तो स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम जानने के लिए बच्चे साइबर कैफे के साथ अपने स्कूलों पर डटे रहे। परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के बाद अभिभावकों व शिक्षकों ने मिठाई बांटते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि स्कूलों की सूचना के आधार पर जिले में सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed