फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 to 12 hours power cut in summer, people in distress

Amethi News: गर्मी में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती, बिलबिलाए लोग

Mon, 17 Jun 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
10 to 12 hours power cut in summer, people in distress
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी में बिजली की जरूरत बढ़ने के साथ अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को गौरीगंज, इन्हौना और ऐंधी फीडर से 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती रही, जिससे लोग इस भीषण गर्मी में बिलबिला गए। जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली आपूर्ति के साथ फाल्ट के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर रविवार सुबह से लेकर शाम तक चार से पांच बार कटौती की गई। बिजली उपकेंद्र, बरनाटीकर के ऐंधी फीडर में तार बदलने से सुबह सात से शाम सात बजे तक बिजली कटौती रही है। रविवार को बिजली नहीं आने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

इन्हौंना कस्बे में शनिवार रात 11 बजे बिजली कटौती हुई, जिसे बहाल करने में विभागीय कर्मचारियों को 12 घंटे लग गए। 12 घंटे की अघोषित कटौती से कस्बेवासी परेशान हो उठे। स्थानीय निवासी अरविंद गुप्ता, रमेश शुक्ला, जावेद, आवेश, बंटी आदि ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे कटी बिजली रविवार को दोपहर 11 बजे आई है। विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सराय माधो निवासी अश्विनी सिंह ने बताया कि लगभग चार पांच दिन से बिजली की आवाजाही की समस्या है। दस मिनट की आपूर्ति के बाद आधे-आधे घंटे की कटौती होती है। जेई सुनील मौर्य ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
जगदीशपुर में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल है। उपकेंद्र सेमरौता की ग्राम पंचायत टढेई कैथनपुरवा लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी है। ग्रामीण प्रमोद श्रीवास्तव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का वोल्टेज कम रहता है। पंखे और अन्य उपकरण नहीं चलते। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाने की मांग की है।

सुबह से दोपहर तक रही बिजली कटौती
भादर के पीपरपुर पावर हाउस के तहत नरायनपुर फीडर पर बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार भोर से बिजली गुल रही, जोकि दोपहर बाद बहाल हुई। इसके बाद हर आधे घंटे बाद बीस से पच्चीस मिनट की कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे अग्रेसर, सोनारी, सांगापुर, मरूई, फतुहवा, तिवारीपुर, खरगीपुर, रामचंद्रपुर आदि गांवों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। संजय तिवारी, सौरभ सिंह, राहुल गौतम समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को बमुश्किल दो से तीन घंटे आपूर्ति दी गई।
जेई रवि सिंह ने कहा कि खरगीपुर गांव में नया पोल लगने की वजह से कुछ समय के लिए कटौती की गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई जो सुचारू रूप से चल रही है।


लो वोल्टेज से फुंक रहे उपकरण
जामो विकास क्षेत्र के बिजलीघरों मे लगे पुराने ट्रांसफार्मर के चलते लो वोल्टेज की दिक्कत बनी हुई है। कई बार हाईवोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं के घर में लगे उपकरण फुंक रहे हैं। अवर अभियंता प्रेमचंद कुशवाहा ने बताया कि उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर बहुत पुराना हो गया है। ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की गई है।
नहीं की जा रही बिजली कटौती
बिजली फाल्ट की शिकायत मिलने पर तुरंत उसे ठीक कराया जा रहा है, जिसके चलते शट डाउन लेना पड़ता है, बिजली कटौती नहीं की जा रही है।
-महाबीर सिंह, अधिशासी अभियंता, गौरीगंज, अमेठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed