{"_id":"69dd4163712ea6c57b00ad00","slug":"10-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-fire-amethi-news-c-96-1-ame1019-163272-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जली
Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। कस्बे के गनी टॉकीज के पीछे स्थित खेत में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 10 बीघा फसल जल गई।
आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आठ किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
इसमें जावेद अहमद, मेराज, महेंद्र तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, जियालाल वर्मा और जमील अहमद सहित कई किसानों को नुकसान हुआ है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटी है।