{"_id":"68eaaf35ca94156ffe00cf10","slug":"10-additional-buses-will-run-for-pcs-candidates-amethi-news-c-96-1-ame1002-150200-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीसीएस अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीसीएस अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें
Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि ये बसें वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर और अयोध्या समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस घर पहुंचाएंगी। इसके अलावा पांच बसें रिजर्व रखी गई हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार अलग-अलग मार्गों पर भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि बसों का संचालन शनिवार शाम से शुरू हो गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार शाम से देर रात तक बसें संचालित की जाएंगी, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में परेशानी न हो। एआरएम ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाना प्राथमिकता है। भीड़ और रूट की स्थिति को देखते हुए बसों का संचालन लचीला रखा गया है, ताकि परीक्षा के दौरान कोई असुविधा न हो।