फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,600 foreigners arrived in the district during lockdown

लॉकडाउन के दौरान जिले में पहुंचे 1,600 परदेसी

Sun, 29 Mar 2020 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
1,600 foreigners arrived in the district during lockdown
अमेठी। लॉकडाउन के चार दिनों में 1,600 से अधिक परदेसी जिले के अलग-अलग गांवों में पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश लोग मुंबई, सूरत व दिल्ली से आए हैं। कोरोना प्रभावित शहरों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से जिले में लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले के चार नगरीय क्षेत्रों के अलावा 682 ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रांतों में रहकर अपना व परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कोरोना को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद परदेश में रहने वाले अपने घरों की ओर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जिले की सीमा पर लगे बैरियर पर शनिवार रात 12 बजे तक दर्ज किए गए के आंकड़ों में लॉकडाउन के दौरान जिले में पहुंचे लोगों की संख्या 1,600 के पार है। बड़ी संख्या में परदेसियों व विदेश से आए 88 लोगों के जिले में पहुंचने से अब तक कोरोना से बेफिक्र लोगों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दयाराम ने कहा कि जिले में लॉकडाउन के दौरान परदेश से आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार शाम तक ये संख्या पांच हजार के पार पहुंचने की संभावना है।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि दूसरे जिलों से जुड़ी सभी सीमा के अलावा जिले में 37 स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं। इन बैरियर पर बाहर से आने वाले वाहनों के नंबर और परदेश से आने वालों के नाम, पता व फोन नंबर नोट किये जा रहे हैं। कई बैरियर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद हैं। जहां नहीं हैं वहां से परदेसियों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

जिला अस्पताल में चेकअप के बाद उन्हें क्वारंटीन रहने के निर्देश के साथ घर भेजा जा रहा है। सभी एसडीएम को ग्राम प्रधान के माध्यम से परदेसियों के घर पर नोटिस चस्पा कर गांव वालों को उनसे दूर रहने की व्यवस्था कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। ये टीम सूचना पर परदेसियों के घर पहुंचकर उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed