{"_id":"571518c54f1c1bf4338b46c5","slug":"youth-will-be-aware-through-awareness-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन जागरण कार्यक्रम से जागरूक होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन जागरण कार्यक्रम से जागरूक होंगे युवा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संत सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को धर्माचार्यों व साधु-संतों की बैठक हुई। इसमें हिंदू एवं राष्ट्र हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि संगठन 18 मई को जन जागरण अभियान चलाएगा। इसमें सभी लोगों को शामिल रहना होगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रामसिंगार ने जिले के साथ ही आलापुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र की शिथिलता से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिम्मेदार लोग मुख्य मुद्दों पर न ध्यान देकर समाज में अशांति फैलाने व वर्ग विशेेष के लोगों को बढ़ावा देने में व्यस्त दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि फलाहारी दास जी महाराज ने पिछले कुछ समय से बढ़ी हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू एवं राष्ट्र की रक्षा का सजग प्रहरी है। उन्होंने हिंदू समाज के युवाओं से संगठन के साथ जुड़कर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस बीच 18 मई को होने वाले जन जागरण कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर भूइधरदास, रामसिधार, दिनेश, विनोद, सावित्री, रामप्रसाद, डॉ. रामसिंगार, रामदयाल व सुखलाल आदि मौजूद रहे।