{"_id":"571a5e304f1c1bd4518b53f6","slug":"youth-killed-in-accidents-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, सात जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई व सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सहसा निवासी सोनप्रकाश (38) अपने मित्र प्रमोद के साथ बाइक से शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। बाइक चला रहे सोनप्रकाश ने जो गमछा गर्मी से बचने के लिए लगा रखा था, वह अचानक आंख के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद वे दोनों एक पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर पड़े। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मिथिलेश शुक्रवार को पैदल गांव के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बाद में पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के रतनापुर निवासी सुरेन्द्र पुत्र सिधारे शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी गायत्री को इलाज के लिए अकबरपुर ले जा रहा था। जलालपुर से कुछ दूर एक अन्य दो पहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।
इसमें महिला की हालत गंभीर बतायी जाती है। टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी राजेश पुत्र लालमन गुरुवार सायं बाइक से टांडा चौक की तरफ जा रहा था। इसी बीच एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
उपचार के लिए उसे पहले टांडा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी उमेेश पुत्र अजय गुरुवार सायं अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हादसा अकबरपुर नगर के निकट हुआ। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी पवन गुरुवार शाम अकबरपुर-फैजाबाद मुख्य मार्ग पार करते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।