फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth injured in pickup collision

पिकअप की टक्कर से युवक घायल

Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in pickup collision
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के निकट तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी राहुल (32) पुत्र घनश्याम रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रगड़गंज निवासी कृष्णकुमार (32) पुत्र घनश्याम रविवार सुबह अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत भड़सारी गांव निवासी रामनिहोर (41) पुत्र रामअचल शनिवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सदरपुर गांव निवासी बबिता (26) पत्नी ज्ञानचंद्र रविवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed