फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth drowned in river in front of family members

परिवारीजनों के सामने ही नदी में डूबा युवक

Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in river in front of family members
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करते समय युवक पानी में डूब गया। वह परिवारीजनों के संग नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के महारमपुर गांव निवासी अंगद यादव (22) रविवार को सुबह घर से सरयू नदी में स्नान करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ कम्हरिया घाट गया था। नदी में स्नान करते समय अंगद गहरे पानी में चला गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। थोड़ी ही देर में स्थानीय गोताखोर उमेश माझी ने अपने सहयोगी के साथ पहुंचकर खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर अंगद का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

घटना से मौके पर कोहराम मच गया। अंगद अपनी मां गायत्री के सामने ही नदी में डूब गया। बताया जाता है कि पुत्र को डूबता देख उसकी मां घाट पर मौजूद लोगों से अपने बेटे को बचा लेने की गुहार लगाती रही। कई लोगों ने प्रयास भी किया, लेकिन युवक को बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलते ही अंगद की मां बार-बार जहां बेहोश हो जा रही थी, वहीं पिता महेंद्र बदहवास से दिखे। अन्य परिवारीजनों के साथ वहां मौजूद लोगों में मातम छा गया। अंगद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा भाई पंकज व अखिलेश हैं, जबकि एक बड़ी बहन आरती है। घटना की जानकारी होने पर पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव, मानिकचंद्र आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed