फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies in police custody eight policemen including swat team in-charge suspended

पुलिस हिरासत में जियाउद्दीन की मौत: स्वाट टीम प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, हत्या और अपहरण का केस दर्ज

Sat, 27 Mar 2021 10:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 10:45 PM IST
सार

  • आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज़
  • हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज
  • आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
Youth dies in police custody eight policemen including swat team in-charge suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस हिरासत में हुई आजमगढ़ निवासी युवक की मौत के मामले में स्वाट की बी टीम के प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले इन सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में हत्या व अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था। 
विज्ञापन


जियाउद्दीन के परिवारीजनों व तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। स्वाट टीम की हिरासत में आजमगढ़ के पवई निवासी जियाउद्दीन की मौत के मामले में टीम पर निलंबन की गाज गिरी है। इससे पहले जियाउद्दीन के भाई शहाबुद्दीन की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में स्वाट की बी टीम के प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह व उनके हमराही सिपाहियों के विरुद्ध हत्या व अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


केस दर्ज होने से पहले प्रकरण संज्ञान में आते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने देवेंद्र पाल व स्वाट टीम के सात सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार देर रात सभी आठ पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज होने के बाद एसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में स्वाट की बी टीम के प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह के अलावा सिपाही हरिकेश कुमार, जितेंद्र गौड़, संतोष तिवारी, अमलेश यादव, शिवम चौधरी, बृजेश यादव व विधान सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों का निलंबन होने के बाद अब इन सभी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठी है। जियाउद्दीन के भाई शहाबुद्दीन व चचेरे भाई डॉ. आफाक ने कहा कि पुलिस कर्मियों की बर्बरता के चलते ही जियाउद्दीन की जान गई है। ऐसे में केस दर्ज होने के बाद अब तत्काल सभी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed