फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies by drowning in river

नदी में डूबकर युवक की मौत

Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in river
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर स्थित सरयू नदी में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाल गया। मृतक आंशिक रूप से विकलांग बताया जाता है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेंद्र (19) बुधवार को दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान योगेंद्र गहराई में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने हल्ला गुहार शुरू कर दिया। इस पर पहुंचे कई ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और मशक्कत के बाद योगेंद्र को पानी से बाहर ले आए। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed