फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth and teenager killed in school bus collision

स्कूल बस की टक्कर से युवक व किशोर की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth and teenager killed in school bus collision
टांडा में बुधवार को स्कूल बस से कुचलकर हुई एक युवक व किशोर की मौत के बाद मौके पर जुटेे लोग। - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं से भरी बस व बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर फंस गई। संयोग रहा कि बस पलटी नहीं, अन्यथा उसमें सवार छात्राओं को भी नुकसान पहुंच सकता था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद बस चालक भाग निकला। बाद में छात्राएं अन्य साधनों से अपने-अपने घर गईं। अकबरपुर नगर से सटे भानुमती स्मारक महाविद्यालय की बस छात्राओं को लेकर बुधवार दोपहर बाद बसखारी की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


टांडा कोतवाली अंतर्गत फुलवरिया गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।  टक्कर से बाइक पर सवार विजय यादव (20) पुत्र सुखराम व राहुल कन्नौजिया (17) पुत्र लालचंद्र निवासी बुकिया थाना बसखारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनय यादव (17) पुत्र सुखराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद बेकाबू बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर फंस गई। यह संयोग ही रहा कि बस पलटी नहीं, अन्यथा उसमें सवार छात्राओं को भी नुकसान हो सकता था। उधर, टक्कर के बाद बस में सवार छात्राओं की चीख पुकार सुन आसपास के लोग  दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक बस छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने बस में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला।

सूचना पर कोतवाल बेचूसिंह यादव दलबल के साथ पहुंचे। गंभीर रूप से घायल विनय को पुलिस के वाहन से सीएचसी टांडा भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बाद में सीओ सुधीर कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। वे अलग-अलग साधनों से अपने-अपने घर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed