फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man taking a bath dipped in the river

नदी में नहा रहा युवक डूबा

Thu, 12 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man taking a bath dipped in the river
नदी - फोटो : demo pic

ढेलमऊ गांव के पास गुरुवार दोपहर साथियों के साथ सरयू नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। इसकी खबर पाकर परिवारीजन तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई मगर सफलता नहीं मिली। देर शाम तक गोताखोर नदी में युवक को तलाश रहे थे।

विज्ञापन


उधर, घटना से युवक के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव निवासी मोहम्मद नाजिर (20) पुत्र रफीउल्लाह गुरुवार दोपहर दो बजे अपने कुछ साथियों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि वह अक्सर अपने साथियों के ढेलमऊ गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास नदी में नहाने जाता था।
विज्ञापन


गुरुवार को भी उसी स्थान पर साथियों के साथ नदी में नहा रहा था। इस बीच कुछ लोग तैरकर नदी पार करने का प्रयास करने लगे। इस पर नाजिर भी तैरकर नदी के उस पार जाने लगा। मगर गहराई में पहुंचने पर पानी के तेज बहाव में वह खुद को संभाल नहीं सका। बहाव तेज होने के चलते अन्य साथी उसे बचाने का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी गई। थोड़ी ही देर में दर्जनों महिला व पुरुष ग्रामीणों की भीड़ नदी के किनारे पहुंच गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। सलारपुर के ग्राम प्रधान एहलाकुर्रहमान बेग ने स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरु कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।


साथ ही इसकी सूचना टांडा तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद टांडा से गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी देर तक तलाशी के बाद भी युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed