{"_id":"62531c1effd367031a6c8ef1","slug":"young-man-s-body-found-on-river-bank-sensation-ambedkar-nagar-news-lko62553220","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के निकट सरयू नदी के किनारे रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुछ ग्रामीण सुबह सरयू नदी की तरफ गए तो वहां नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही न सिर्फ कटरिया, बल्कि आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवक का शव नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा था। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही थी। ग्रामीणों ने शव की पहचान का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
जानकारी होते ही एनटीपीसी चौकी प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ इब्राहिमपुर प्रमोद सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 33 वर्ष है। शव लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। ऐसा अनुमान है कि कहीं से बहकर शव यहां आ गया और झाड़ियों में फंस गया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।