{"_id":"62152ad4baf8a11a2535a3f3","slug":"young-man-raped-a-seven-year-old-innocent-ambedkar-nagar-news-lko6189947138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की ओर से मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इससे बच्ची की तबियत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।
महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि युवक ने सात वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि उस समय बच्ची की मां मनरेगा में काम करने के लिए गयी थी। जानकारी होते ही वह घर पहुंची।
डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 नंबर पर एंबुलेंस टीम को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। बालिका को उपचार व मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।