फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man hanged himself

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
young man hanged himself
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मोहल्ला मीरानपुर निवासी युवक ने मंगलवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मीरानपुर मोहल्ले में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आनंद कुमार श्रीवास्तव (40) का शव गमछे के सहारे घर के ही कमरे में छत से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। मध्य रात्रि तक सब कुछ ठीक था। मंगलवार भोर में जब परिवार के सदस्य उसके कमरे के सामने से गुजरे तो उसका शव छत से फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

आसपास के नागरिक भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। उसकी बेटी ही आनंद के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले वह बेटी को ससुराल पहुंचा आया था। सोमवार को ही वह ससुराल से लौटा था। बार-बार बुलाने के बाद भी पत्नी के न आने से वह परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed