{"_id":"5734c30c4f1c1ba13091a710","slug":"young-man-died-after-being-crushed-by-a-jeep-father-seriou","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से कुचलकर युवक की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से कुचलकर युवक की मौत, पिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जैतपुर में इसी चारपाई पर सो रहे युवक की जीप से कुचलकर हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जैतपुर के दामोदरपट्टी गांव में बुधवार देर रात जीप से कुचलकर युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब गांव में आयोजित रामायण पाठ के दौरान ग्राम प्रधान पुत्र जीप को बैक कर रहा था। घायल ग्रामीण को आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाा।
विज्ञापन
पुलिस ने जीप को बरामद करते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। किशुनदासपुर ग्राम पंचायत के मजरे दामोदरपट्टी स्थित ब्रह्मधाम पर बुधवार को ग्राम प्रधान शैलेंद्र मिश्र ने रामायण पाठ का आयोजन किया था। इसमें गांव के तमाम लोग जुटे थे। रात दो बजे प्रधान का पुत्र सोनू वहां जीप लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सोनू जीप को ठीक ढंग सेे खड़ी करने के लिए उसे बैक कर रहा था। इसी बीच अचानक जीप तेजी से पीछे की तरफ बढ़ी। गति इतनी तेज थी कि उसने बगल स्थित संतोष के बरामदे में लगे कच्चे पिलर को तोड़ दिया। बरामदे में सो रहे संतोष (55) पुत्र श्यामदेव व रवि (28) पुत्र संतोष को जीप ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक जीप छोड़कर भाग निकला। तत्काल बंदीपुर से निजी चिकित्सक बुलाए गए। उन्होंने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष को बेहतर इलाज के लिए परिवारीजन साथ लेकर आजमगढ़ चले गए।
सूचना मिलते ही एसओ जैतपुर संदीप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घटना में शामिल जीप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मृतक के भाई शशि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।