{"_id":"59948e814f1c1be1188b459b","slug":"young-man-dead-by-electric-sock-during-repairing-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी युवक की मंगलवार रात फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजन की रजामंदी के चलते पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
अहिरौली गांव निवासी अतुल श्रीवास्तव (31) पुत्र अशोक श्रीवास्तव मंगलवार रात घर में बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते, उसकी हालत गंभीर हो गई और अतुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर पुलिस भी गांव पहुंची। एसओ विजय सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन