{"_id":"66a52cf4c166c9cc8b015a8a","slug":"young-man-absconds-with-jewelery-worth-rs-3-lakh-from-shop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118771-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुकान से तीन लाख के जेवर लेकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुकान से तीन लाख के जेवर लेकर युवक फरार
Sat, 27 Jul 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आभूषण की दुकान पर खरीदारी करने के बहाने पहुंचे युवक दिनदहाड़े तीन लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। स्वाट टीम और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा करने में जुटी है।
हंसवर थाने की मुख्य बाजार में मंगलचंद्र जितेन्द्र कुमार ज्वैलर्स नाम से मोहन लाल सोनी की आभूषणों की दुकान है। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब दुकान पर मोहनलाल बैठे थे। तभी वहां दो युवक सोने से बना ओम व कान की बाली लेने पहुंचे। दोनोंं ने बाली व ओम को देखने के बाद दाम पूछा। मोहनलाल ने दोनों की कीमत पांच हजार रुपये बताई। एक हजार रुपये दुकानदार को देने के बाद चार हजार रुपये बैंक से लाकर देने पर सामान ले जाने का झांसा देकर बातों में उलझाया। इसी बीच दुकान पर रखा चेन से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गए। आधे घंटे बाद जब मोहनलाल सोनी का बेटा मंगल दुकान पर पहुंचा तो आभूषण का डिब्बा गायब होने की जानकारी हुई। तत्काल 112 पर फोन कर सारी जानकारी दी गई। सूचना पर सीओ शुभम के साथ एएसपी विशाल पांडेय ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। दुकानदार ने एएसपी से बताया कि जो डिब्बा युवक लेकर भागे हैं उसमें करीब तीन लाख रुपये कीमत के चार सोने की चेन थीं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच पड़ताल की, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।