फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Yogi gave better environment to the traders

योगी ने दिया व्यापारियों को बेहतर माहौल

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Yogi gave better environment to the traders
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के रफीगंज में व्यापारियों की चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। योगी ने व्यापारियों को बेहतर माहौल दिया। पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारियों को हमेशा लूट, हत्या, छिनैती का भय सताता था।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से फिरौती जैसे अपराधों को खत्म करने का काम किया है। प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जलालपुर के परकौली बाजार व बाबा पलटूदास मंदिर परिसर में भी चौपाल को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed