फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Yogi eliminated corruption and goondaraj from the state

योगी ने प्रदेश से खत्म किया भ्रष्टाचार व गुंडाराज

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Yogi eliminated corruption and goondaraj from the state
अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित जनसभा में जनता का अभिवादन स्वीकार करते निषाद पार्टी राष्टीय अध् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर/बसखारी (अंबेडकरनगर)। प्रदेश की सत्ता में फिर भाजपा गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से भ्रष्टाचार, गुंडाराज व दलाली के राज को खत्म करने का काम किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पात्रों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच रही हैं। निषाद समाज को पूरी एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी को वोट देना होगा। यह बातें मंगलवार को आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहीं।
विज्ञापन

आलापुर मेें गोविंद साहब के निकट भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम के समर्थन में आयोजित जनसभा में संजय ने कहा कि पिछली सरकारों में भेदभाव, भ्रष्टाचार, अत्याचार चरम पर था। योगी सरकार ने इसे खत्म किया है। समाज के लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। आलापुर में फिर से कमल खिलाने की जरूरत है, जिससे विकास की रफ्तार न थमने पाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने की। इस मौके पर विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक अमरेंद्रकांत सिंह, सुरेश कनौजिया, सह संयोजक विकास तिवारी, तिलकधारी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसखारी के भिदूण गांव में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में संजय निषाद ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। कहा कि 80 प्रतिशत हमारा है, बाकी में बंटवारा है। सत्ता पाने के लिए सपा, बसपा किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गई हैं। भाजपा सरकार ने कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने गुंडों, माफिया को ठिकाने लगा दिया। बहन, बेटियां अब बिना डरे व सहमे सड़कों पर निकल रही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद, प्रदेश सचिव गोविंद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed