{"_id":"57585c334f1c1b1f349c52f6","slug":"wounded-in-firing-the-young-man-is-unable-to-return-from-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल युवक की नहीं हो पा रही सऊदी अरब से वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल युवक की नहीं हो पा रही सऊदी अरब से वापसी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
छवि चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल एक युवक अपने वतन आने के लिए सऊदी अरब में मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। परिवारीजनों ने शासन-प्रशासन से युवक की वतन वापसी में मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र आलापुर के लखमीपुर निवासी जंगबहादुर (26) पुत्र दशरथ यादव रोजगार के सिलसिले में 6 जुलाई 2015 को सऊदी अरब के दम्माम गया था। चचेरे भाई दुर्गेश के अनुसार 18 मई को जंगबहादुर ने फोन पर बताया कि 11 मई को कुछ लोगों ने उसके मालिक पर फायर कर दिया। गोली उसे लग गई।
विज्ञापन
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 18 मई को उसे अस्पताल से निकाल दिया गया। दवाएं खत्म हो चुकी हैं। दुर्गेश ने बताया कि जंगबहादुर घर लोटना चाहता है लेकिन न तो मालिक उसकी सुध ले रहा है और न ही सरकार। बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, इलाज को पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
सऊदी में रह रहे कुछ स्थानीय युवक उसे अपने पास रखे हुए हैं। दुर्गेश के अनुसार मालिक ने बकाया रकम नहीं दिया और घटना के बाद वह तुर्की चला गया। पासपोर्ट भी रख लिया था। स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद पासपोर्ट तो वापस हुआ लेकिन उसमें कुछ ऐसी गड़बड़ी कर दी गई कि वतन वापसी की राह मुश्किल बनी हुई है।
हवाईअड्डे पर समुचित पासपोर्ट के बिना टिकट नहीं बन। दुर्गेश ने बताया कि गत दिवस डीएम व एसपी से मुलाकात कर उनसे वतन वापसी में मदद सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था। डीएम विवेक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।