फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers should gather with full force to win the election

चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता

Sat, 10 Apr 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Workers should gather with full force to win the election
अंबेडकरनगर के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहना है। हमें महापुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के महान दर्शन व एकात्म, मानववाद को आधार मानकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और समृद्धि के लिए लगातार काम करना है। यह आह्वान भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेेश त्रिपाठी ने शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में किया।
विज्ञापन

वे अटल भवन में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ आयोजित पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी नेताओं के साथ समानता का व्यवहार करते हुए जिलाध्यक्ष ने सबको साथ लेकर चलने तथा सबको आगे रखने का भरोसा दिलाया। कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता किसी बड़े सैनिक से कम नहीं। इन्हीं सैनिकों के बूते हम आने वाले प्रत्येक लक्ष्य को आसानी से हासिल करेंगे। अपने सैनिकों के मान सम्मान व उनके हक की रक्षा के लिए मैं दिन-रात जो भी जरूरी प्रयास होगा, वह सुनिश्चित करूंगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कई कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा पर कहा कि सभी की सुनवाई बाकायदा सम्मान व न्याय के आधार पर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मौजूदा पंचायत चुनाव की एक-एक सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी से पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। सकारात्मक सोच के साथ सभी से आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि हमें यह संकल्प लेकर चलना है कि हममें से प्रत्येक कार्यकर्ता ही भाजपा का सर्वे सर्वा है। यही भावना आने पर ही हम पूरी ईमानदारी व तत्परता के साथ ऊपर से मिलने वाले निर्देशों तथा अपनी जिम्मेदारी का विधिवत पालन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के मनोनयन से पूरे जिले में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला है, उसका लाभ पंचायत चुनाव में मिलना तय है। नए जिलाध्यक्ष के स्वभाव का अतिरिक्त फायदा भी पार्टी प्रत्याशियों को मिलेगा। बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रिका प्रसाद ने आह्वान किया कि आगामी दिनों में जयंती कार्यक्रम को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 13 अप्रैल को ही बाबा साहब की प्रतिमा दीपक से सजा कर दीपावली मनायी जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्त, रफत एजाज, सुमन पांडेय, दशरथ यादव, अमरेंद्रकांत सिंह, रामशब्द यादव, विकास तिवारी, दीपक तिवारी, बाल्मीकि उपाध्याय, रितु बहल, आनंद श्रीवास्तव व अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed