फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers should be prepared for the preparation of panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 26 Mar 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers should be prepared for the preparation of panchayat elections
अंबेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव परवेन्द्र प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रामधारी दिनकर समेत प्रदेश सचिव चौधरी सुरेश यादव के जनपद आगमन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में पार्टी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि संगठन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के आधार पर कार्य करने का आह्वान हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने स्तर से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उनकी सक्रियता व सजगता के आधार पर ही बेहतरी सुनिश्चित होगी। कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती की तरफ भी कार्यकर्ताओं को ध्यान देना होगा। जब संगठन मजबूत होगा तभी समस्याओं का निस्तारण भी तेजी से होगी। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने अपने स्तर से संगठन को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए तत्पर रहें।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर लेने का आह्वान किया। कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इससे पहले अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पूर्व जिला संगठन मंत्री जयसिंह राणा, विनोद यादव समेत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विकास सक्सेना, ओपी निगम, गुलशन कुमार, विजय बहादुर, सुरेश, आदित्य प्रकाश, सुग्रीव कुमार, भीमदेव व आत्माराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed