फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   workers half a million , registerd 26 thousand

श्रमिक डेढ़ लाख, रजिस्ट्रेशन मात्र 26 हजार का

Mon, 01 Feb 2016 10:51 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
workers  half a million , registerd 26 thousand
श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए लंबे समय से कोई अभियान भी नहीं चलाया गया। उधर जिन श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है उन्हें भी योजनाओं की जानकारी नही हैं। नतीजतन उन्हें समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


श्रमिकों के उत्थान के लिए शासनस्तर से कई योजनाओं का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनका लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन को लेकर लंबे समय से किसी प्रकार का अभियान भी जिले में नहीं चलाया गया।
विज्ञापन


श्रमिकों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार प्रसार भी नहीं किया जाता। श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन  को लेकर विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में डेढ़ लाख से अधिक श्रमिक हैं, लेकिन उनमें से मात्र 26 हजार श्रमिकों का ही श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन  हुआ है, वे भी योजनाओं की अधिक जानकारी न होने से उनके लाभ से वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 में साइकिल सहायता योजना के तहत 500 श्रमिकों ने आवेदन किया था, लेकिन 180 को ही योजना का लाभ मिला।

इसके अलावा मेधावी प्रोत्साहन योजना के तहत 140 आवेदकों के सापेक्ष 75, जबकि मातृत्व हित लाभ योजना के तहत 12 पात्रों को योजना का लाभ मिला। शिशुहित योजना के तहत 14 पात्रों को लाभ मिला। इसके तहत लड़की पैदा होने पर 12 हजार रुपये व लड़का पैदा होने पर 10 हजार रुपये प्रति वर्ष का लाभ प्रारंभ के दो वर्ष तक दिया जाता है।


बालिका मदद योजना के तहत 25 आवेदकों के सापेक्ष मात्र 5 को, जबकि दुर्घटना सहायता योजना के तहत 1 पात्र को 5 लाख रुपये की सहायता मिली। मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 38 के सापेक्ष मात्र 20 को योजना का लाभ मिला। इसके तहत प्रत्येक पात्र को एक लाख 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed