फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers engaged in victory campaign with strong determination

मजबूत संकल्प के साथ विजय अभियान में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in victory campaign with strong determination
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश महामंत्री गोवि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पार्टी कार्यकर्ताओं को 23 अगस्त से 30 अगस्त तक बूथ विजय अभियान के संकल्प को मूल मंत्र मानकर कार्य करना है। शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी के कंधे पर बूथ स्तर तक के संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जब संगठन मजबूत होगा तभी हम किसी भी चुनौती का सामना करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक बड़ी जीत दिला सकेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने शुक्रवार को कही। वह अकबरपुर व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधान प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी एवं शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 27 हजार शक्ति केंद्र हैं। इसके अंतर्गत आने वाले बूथों पर भाजपा के शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी सत्यापन कार्य करेंगे। उसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बूथ समिति को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति को सभी प्रकार से सुदृढ़ कर उसको बराबरी में लाकर खड़ा करने के सपने को साकार करने का कार्य कर रही है। टांडा में आयोजित बैठक को सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, अकबरपुर में भाजपा जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed