फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Work boycott of advocates

Ambedkar Nagar News: जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार खत्म

Fri, 22 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of advocates
अंबेडकरनगर। कई हफ्ते के कार्य बहिष्कार के बाद जनपद न्यायालय में अधिवक्ता शुक्रवार को काम पर लौट आए। इससे वादकारियों को काफी राहत मिली। उधर, भीटी तहसील में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करने के साथ ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हापुड़ में गत माह हुई घटना को लेकर अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसके चलते मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। इस बीच जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार समाप्त करते हुए काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया। इससे शुक्रवार को जनपद न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

उधर, भीटी तहसील में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने हापुड़ में हुई घटना को लेकर शासन व प्रशासन के रवैए की आलोचना की। प्रदर्शन में आनंद श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश शुक्ला, अनिल यादव, गिरधारीलाल, शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed