फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wonderful performances by the students

Ambedkar Nagar News: छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Sat, 28 Mar 2026 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Wonderful performances by the students
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालय चककोड़ार में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। सीजीएम चीनी मिल मिझौड़ा आर के वर्मा और बीईओ प्रिया पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक राम अवतार गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कीर्ति और काजल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। छात्राओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, भारत के राज्य व राजधानी का प्रदर्शन किया। कक्षा पांच की छात्राओं ने बेटी हूं मैं बेटी मैं तारा बनूंगी प्रेरक गीत गाया। कक्षा पांच के छात्रों ने वृक्षारोपण पर एकांकी प्रस्तुत की, जबकि कक्षा एक की छात्राओं ने छोटी सी नन्ही सी प्यारी सी गीत सुनाया। कक्षा पांच की कीर्ति को मुख्य अतिथि ने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया। कक्षा एक में नव प्रवेशी 12 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सहायक अध्यापक रविशंकर, प्रमोद कुमार, शिक्षा मित्र प्रमिला, ग्राम प्रधान मो. रईस कुरैशी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद पाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed