फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women should raise their voice against oppression

उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं महिलाएं

Mon, 01 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women should raise their voice against oppression
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज से निकली मिशन शक्ति रैली में शामिल छात्र-छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी होगी। महिला हिंसा व उत्पीड़न को रोकने के लिए महिलाओं को चुप्पी साधने की बजाय, उसके विरुद्ध खुलकर आवाज बुलंद करनी होगी। महिलाओं के स्वरोजगार के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज से मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर डीआईओएस रवींद्र कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने एनएसएस शिविरार्थियों की ओर से निकाली गई रैली में कहा कि किसी भी समाज व देश का विकास तभी संभव है, जब महिलाएं पूरी तरह मजबूत हों। महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

महिला हिंसा व उत्पीड़न को रोकने के लिए महिलाओं को चुप्पी साधने की बजाय, उसके विरुद्ध खुलकर आवाज बुलंद करनी होगी। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान शासन की ओर से चलाए जा रहे हैं। इनका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली पटेलनगर तिराहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बिपिन सिंह, सत्यम शुक्ला, अभय कुमार, अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed