फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women should come forward for gender equality and upliftment

लैंगिक समानता व उत्थान के लिए आगे आएं महिलाएं

Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women should come forward for gender equality and upliftment
अंबेडकरनगर के बसखारी बीआरसी पर महिला चौपाल कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद खुशी का इजहार करत? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के कई ब्लॉकों में बीआरसी की ओर से नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा गया कि महिलाओं की शैक्षिक दशा बेहतर होने पर ही समाज का भला हो सकता है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होकर समाज के सामने आना होगा। शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक ढंग से प्रगति करने की जरूरत है।
विज्ञापन

अकबरपुर बीआरसी की ओर से नगर के एक होटल में गुरुवार को आयोजित नारी शिक्षा चौपाल की मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता रहीं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में महिला शिक्षकों के चलते स्थिति काफी सुधर रही है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना है। महिला शिक्षकों पर जिम्मेदारी ज्यादा है। उन्हें बच्चों को निखार कर आगे ले जाने की जिम्मेदारी लगातार बेहतर ढंग से निभाते रहना है। आयोजक व खंड शिक्षाधिकारी आंचल सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बेहतर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। शिक्षिका डॉ. निधि त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महानिदेशक प्रतिनिधि डॉ. विजय चन्द्र मिश्र ने कहा कि महिलाओं व पुरुषों को समान गति से आगे बढ़ना है। आयोजक मंडल के वरिष्ठ सदस्य डीपी सिंह ने ब्लाक में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल, मोहम्मद हसन समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी में मुख्य अतिथि बेसिक लेखाधिकारी विक्रम प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी समाज की बेहतरी के लिए जरूरी है कि नारियों को शिक्षित, जागरूक व स्वावलंबी बनाया जाए। समाज के लोगों को महिलाओं, बेटियों के हक व सम्मान के लिए गंभीरता से आगे आने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि बालिका शिक्षा जिला समन्वयक सत्यप्रकाश मौर्य ने बालिकाओं की बेहतरी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जूनियर कक्षा की छात्राओं ने मंचन किया। महिलाओं ने मिशन शक्ति व नारी स्वावलंबन का स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीएसए रामचन्द्र मौर्य ने की, संचालन एआरपी दीपक चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका अंजू शर्मा, संगीता यादव, नीलम वर्मा, श्रद्धा तिवारी, सविता यादव, शकुंतला मिश्रा, प्रमोद चौधरी व डॉ. फारुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed