{"_id":"72209c4ca43414c64b1a8869dde07200","slug":"women-s-nephew-arrested-in-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते 22 अक्तूबर को हंसवर थाना क्षेत्र के जल्लापुर साबुकपुर गांव निवासी चंद्रावती (45) पत्नी लालता को गोली मार दी गई थी। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति लालता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
एसओ हंसवर अरशद सिद्दीकी ने बताया कि मामले में मृतका के भतीजे विनोद पुत्र रामधन निवासी डागरनगर थाना पनकी जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया गया है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन