फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman returning from farmland killed by train

Ambedkar Nagar News: खेत से लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from farmland killed by train
रेखा देवी की फाइल फोटो।
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के मुझीवा में सोमवार को खेत में फसल देख लौट रहीं रेखा देवी (46) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रेखा देवी सोमवार सुबह अपने खेत में लगी धान की फसल देखने के लिए निकली थीं। करीब 10 बजे खेत पहुंचीं और फसल की स्थिति देखी। लगभग 10:30 बजे खेत से लौटते समय वह घर से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में रेखा देवी के हाथ, पैर व धड़ अलग हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति चौथी यादव के अलावा बड़ी बेटी पूनम यादव (18) हैं जो बीएससी की छात्रा है। बेटा सर्वेश (14) कक्षा नौ का छात्र है, जबकि सबसे छोटा प्रवेश (12) कक्षा सात का छात्र है। मां के अचानक चले जाने से बच्चे शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed