{"_id":"1ce82bcbdd8eff197d5772108294bf1d","slug":"woman-injured-in-collision-of-pickup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासिनी रूपवती (40) पत्नी सदानंद सोमवार शाम अपने पुत्र के साथ साइकिल से भीटी बाजार में खरीददारी करने जा रही थी।
जब वे अढनपुर गांव के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे रूपवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका पुत्र बालबाल बच गया।
विज्ञापन
आननफानन में महिला को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन