{"_id":"6a0f413d3396264c9b004b0e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-156910-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली के चांदपुर महमूदपुर गिलटहिया में बृहस्पतिवार को माधुरी देवी (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले मृतका के भाई ने रस्सी से गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
अयोध्या जिले के तिरलोकपुर निवासी खुशीराम ने अपनी बेटी माधुरी का विवाह अहिरौली के चांदपुर महमदूपुर गिलटहिया निवासी चौतूराम से किया था। दोनों की दो संतानें गोलू (10) और ऋषभ (8) हैं। मृतका के भाई अवधेश के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह लगभग 08.30 बजे उन्हें अपनी बहन की मौत की खबर मिली। तत्काल वे अपने बहन के घर पहुंचे लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को गोसाईगंज घाट लेकर जा चुके थे।
अंतिम दर्शन के दौरान मृतका के भाई अवधेश ने माधुरी के गले पर रस्सी के निशान देखे। इन निशानों को देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली और गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।