फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies after being hit by grinding machine

कुटाई मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by grinding machine
भीटी। थाना क्षेत्र की काही ग्राम पंचायत के बोझवा गांव में शनिवार को ट्रैक्टर से संचालित धान की कुटाई करने वाली मशीन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व मशीन को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र की काही ग्राम पंचायत के बोझवा गांव निवासी रामजीत के घर शनिवार को ट्रैक्टर से संचालित मशीन से धान की कुटाई हो रही थी। इसी दौरान असावधानी के चलते रामजीत की पत्नी जानकी देवी (48) मशीन की चपेट में आ गई। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आननफानन निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व मशीन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। महिला की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि जानकी देवी के परिवार में 21 नवंबर को वैवाहिक आयोजन होना है। घर में तैयारियां भी चल रही हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं। एसओ संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed