{"_id":"673cd7f36e6405771f002e0d","slug":"woman-dies-after-being-crushed-by-tractor-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-124727-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर ने रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर ने रौंदा, महिला की मौत
Tue, 19 Nov 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिश्तेदारी से लौट रही महिला को सोमवार देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना निवासी ज्ञानमती (49) रिश्तेदारी से लौट रही थी। गंजा के निकट विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे रौंद दिया। इससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।