{"_id":"69eba2edf166c3114605e8da","slug":"woman-caught-in-dilapidated-wire-in-the-field-dies-from-electric-shock-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-155041-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खेत में जर्जर तार की चपेट में आई महिला, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खेत में जर्जर तार की चपेट में आई महिला, करंट से मौत
विज्ञापन
बसखारी के दशरैचा में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से सुभावता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिज
बसखारी/सद्दरपुर। बसखारी के दशरैचा गांव में शुक्रवार को खेत में गेहूं की बाली बीनने जा रहीं सुभावता (42) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने खेत में जर्जर बिजली के तारों का जाल बिछाए जाने का आरोप लगाया है।
मंशाराम की पत्नी सुभावता देवी शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे अपने खेत में गेहूं की बाली बीनने गई थीं। पति के अनुसार, उनके खेत के पास ही गांव के एक व्यक्ति की ओर से मोटर पंप चलाने के लिए विद्युत केबल बिछाई गई थी। केबल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हालत में था। खेत से गुजरते समय सुभावता देवी का पैर इसी जर्जर तार पर पड़ गया, जिससे उन्हें करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें बसखारी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता शिवप्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। केबल की स्थिति व अवैध कनेक्शन की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका के पति मंशाराम पुताई का काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। एकलौता पुत्र अमित (22) एसी मैकेनिक है। पुत्री मोनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और सबसे छोटी पुत्री गरिमा कक्षा 10 की छात्रा है। मां की अचानक मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिवार पूरी तरह टूट गया है।