{"_id":"57740cb64f1c1bd26b79a949","slug":"woman-burnt-while-cooking-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते झुलसी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते झुलसी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
burnt
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत सेमराघाट गांव में मंगलवार देर शाम खाना बनाते समय एक नवविवाहिता आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ससुरालपक्ष के अनुसार सेमराघाट गांव निवासिनी सुनीता यादव (23) पत्नी दीपू मंगलवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर उसने गुहार मचा दी।
विज्ञापन
चीख सुन परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। सुनीता पूरी तरह लपटों से घिरी हुई थी। परिवारीजन जब तक आग पर काबू पाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। गंभीरावस्था में उसे आननफानन में पहले सीएचसी कटेहरी ले गए जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। उधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।