फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wife beaten, thrown into a pit in the state of unconsciousness

पत्नी को पीटा, बेहोशी की दशा में गड्ढे में फेंका

Mon, 03 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten, thrown into a pit in the state of unconsciousness
महरुआ। थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में सोमवार को पति ने अपनी बहन व बहनोई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बेहोशी की दशा में उसे सड़क के किनारे गड्ढे में फेंक दिया। होश में आने पर महिला की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों ने न सिर्फ उनकी भी पिटाई कर दी, बल्कि मौके पर आए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की। दोनों पक्षों ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीटी थाना अंतर्गत रेवली निवासी कृष्णकुमार सिंह सोमवार को अपनी पत्नी नीतन सिंह को बाइक से लेकर महरुआ थाना के हीड़ी पकड़िया गांव में अपने बहनोई के घर पहुंचा। आरोप है कि यहां कृष्णकुमार ने अपनी बहन व बहनोई के साथ मिलकर नीतन की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे बेहोशी की दशा में सड़क के किनारे गड्ढे में फेंक दिया। कुछ देर बाद महिला को होश आया, तो उसने एक राहगीर से फोन लेकर नेवादा स्थित मायके पक्ष को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर कुछ ही देर में चार पहिया वाहन से पिता, चाचा व भाई घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि इस संबंध में मायके वालों ने कृष्णकुमार व अन्य से जानकारी चाही, तो न सिर्फ उन लोगों की भी पिटाई की, बल्कि वाहन में भी तोड़फोड़ की। बताया जाता है कि सूचना पर इस बीच दो सिपाही पहुंचे, तो कृष्णकुमार पक्ष की ओर से उनसे भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महरुआ थाने के एसआई शिवकुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को थाने लेकर चले गए। बताया जाता है कि थाने में भी कृष्णकुमार पक्ष ने हंगामा किया। उधर, एसओ शंभूनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed