फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Widening will be done by 50 crores, one lakh population will be benefited

50 करोड़ से होगा चौड़ीकरण, एक लाख की आबादी को फायदा

Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Widening will be done by 50 crores, one lakh population will be benefited
अंबेडकरनगर। राज्य सड़क निधि योजना के तहत जिले की दो सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इसके तहत करीब 50 करोड़ के खर्च से गोशाईगंज भीटी व महरुआ मिझौड़ा मार्ग का कायाकल्प होगा। इन मार्गों के बेहतर हो जाने का सीधा फायदा दोनों सड़क मार्गों से जुड़ी एक लाख की आबादी को होगा। योजना के तहत गोशाईगंज भीटी मार्ग की चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर, तो महरुआ मिझौड़ा मार्ग की चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण कार्य की मंजूरी के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमति मिलते ही दोनों सड़क मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत नई सड़कों के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों के नवीनीकरण व चौड़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब गोशाईगंज भीटी व महरुआ मिझौड़ा मार्ग के सुदृढ़ीकरण के साथ ही चौड़ीकरण भी होगा। इन दोनों ही मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग बीते लंबे समय से क्षेत्रीय निवासियों के माध्यम से उठायी जाती रही है। वर्तमान में इन दोनों ही मार्गों के संकरे व क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि गोशाईगंज भीटी तक 10.2 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य राज्य सड़क निधि योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके तहत चार मीटर की चौड़ी सड़क को अब बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 10.3 किमी लंबे महरुआ मिझौड़ा मार्ग को भी 23 करोड़ 50 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसका सीधा फायदा इन दोनों सड़क मार्गों से जुड़ी एक लाख की आबादी को बेहतर आवागमन के बतौर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed