{"_id":"674b51cb5af7c5c48f055730","slug":"when-the-misdeed-was-exposed-a-case-was-filed-on-the-fourth-day-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125364-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करतूत उजागर हुई तो चौथे दिन दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करतूत उजागर हुई तो चौथे दिन दर्ज किया मुकदमा
Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। मैरिज लॉन से पकड़कर युवक की पिटाई मामले में कोतवाली पुलिस ने जिलापंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम व चार अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के चौथे दिन यह केस घायल युवक रंजीत कुमार की मां इंद्रावती की तहरीर पर दर्ज हुआ।
मैरिज लॉन से युवक को पकड़कर ले जाने तथा राजनीतिक बहस के चलते सबक सिखाने के लिए निर्मम पिटाई करने के इस मामले में अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित की मां इंद्रावती ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार सुबह टांडा कोतवाली से उसे फोन कर उन्हें बुलाया गया। वह दामाद के साथ दोपहर बाद कोतवाली पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने नये सिरे से तहरीर ली और कहा कि तीन घंटे बाद आना तब कॉपी मिलेगी। इसके बाद वह घायल पुत्र को देखने मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर चली गईं। वहां से लौटने पर उन्हें एफआईआर की प्रति दी गई। इसमें जिला पंचायत सदस्य भीम आर्मी नेता अरविंद गौतम व चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।