फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When schools and offices opened, the traffic system collapsed and vehicles crawled

Ambedkar Nagar News: स्कूल और दफ्तर खुले तो ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था, रेंगे वाहन

Mon, 17 Feb 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
When schools and offices opened, the traffic system collapsed and vehicles crawled
सोमवार को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के तमसा पुल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
अंबेडकरनगर। शहर में सोमवार को स्कूल और दफ्तर खुलने के साथ ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। अयोध्या मार्ग से लेकर शहजादपुर और कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। तहसील तिराहा और बस स्टेशन के निकट यातायात कर्मी आवागमन बहाल कराने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्यदिवस पर यही स्थिति रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण और खुले नाले हैं। स्थानीय लोग कई बार इसको लेकर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन और पालिका की संयुक्त टीम न बनने के कारण अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर तीन बजे तमसा नदी के पुल पर वाहनों की कतार लग गई। इसमें कई स्कूली बसें भी फंसी थीं। पुल पर कोई यातायात कर्मी मौजूद नहीं था। बाइक सवार गलत साइड से निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते दूसरे वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। पुल से कुछ दूरी पर तहसील तिराहे के निकट अयोध्या मार्ग पर वाहनों का रेला लगा रहा। शहजादपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कलेक्ट्रेट की तरफ निकाला जा रहा था, जिसके चलते अयोध्या मार्ग वाले वाहनों को रोका गया था। अव्यवस्था इस कदर थी कि करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लगी थी। अयोध्या मार्ग पर ही तमसा मार्ग मोड़ के पास भी वाहन जाम में फंसे मिले।
विज्ञापन

स्कूल में छुट्टी होते ही लग जाता है जाम
तमसा मार्ग पर करीब एक दर्जन स्कूल हैं। इनकी छुट्टी का समय भी कुछ ही अंतराल पर है। दोपहर डेढ़ बजे के बाद जैसे ही स्कूलों में छुट्टी होती है, अयोध्या मार्ग पर आवागमन बाधित होने लगता है। ये सिलसिला दोपहर तीन बजे के बाद तक चलता है। तमसा मार्ग मोड़ पर यातायात कर्मी रहते जरूर हैं, लेकिन वाहनों का लोड ज्यादा होने के कारण व्यवस्था संभालना उनके लिए भी मुश्किल भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द सुधरेगी व्यवस्था
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही नगर पालिका के अफसरों से समन्वय स्थापित करके अभियान चलाया जाएगा।
- देवेंद्र मौर्य, क्षेत्राधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed