फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wheat crop will be harmed if temperature increases

Ambedkar Nagar News: तापमान बढ़ा तो गेहूं की फसल को होगा नुकसान

Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop will be harmed if temperature increases
अंबेडकरनगर। जिले में पिछले तीन से चार दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में तेज धूप तो सुबह व शाम ठंड का अहसास बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ा तो गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे बालियां कमजोर होने के कारण उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दरअसल, कृषि प्रधान जनपद में रबी के चालू सीजन में कृषि विभाग की ओर से 1,19,261 हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्पादन 381.745 टन व उत्पादकता 33.18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रखी गई है। वर्तमान में जौ, चना, मसूर, सरसों के साथ गेहूं की खेती विकास पर है। गेहूं की फसल में बालियां निकलने की स्थिति आने वाले दिनों में बनेगी। एक सप्ताह पूर्व तक गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ था।
विज्ञापन


जनपद में गेहूं की बोआई विलंब से हुई है। अभी फसल में बालियां निकलनी आरंभ नहीं हुई हैं। यदि तापमान में वृद्धि होगी तो फसल का विकास प्रभावित होने से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। -डाॅ. रामजीत विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र पांती
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में वृद्धि होगी तो गेहूं की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे उत्पादन भी प्रभावित होगा। -डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article