फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Whatever made the development of the village, it should become our head

जो कराए गांव का विकास, वही बने हमारा प्रधान

Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Whatever made the development of the village, it should become our head
जलालपुर। निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के जो भी गांव में विकास कार्य कराने का दम दिखाएंगा उसे ही गांव की सरकार का प्रधान चुनने को वोट दिया जाएगा। मतदान की ताकत को सभी वोटर पहचान चुके हैं इस लिए इस बार मतदान काफी सोच समझकर ही किया जाएगा। कुछ इसी तरह की चुनावी चर्चा शनिवार को अमर उजाला टीम को जलालपुर विकास खंड के कन्नूपुर गांव मेें लगी चौपाल में सुनायी दी।
विज्ञापन

कननूपुर चौराहा स्थित अशोक कुमार के घर के बाहर चुनावी चर्चा में मशगूल सुरेश कुमार ने कहा कि गांव का विकास तभी होगा, जब प्रतिनिधि युवा व शिक्षित होगा। मौजूद अन्य लोगों का कहना था कि जो प्रत्याशी जीतने बाद निष्पक्ष होकर गांव के विकास कार्य को कराने में सक्षम दिखेगा, उसी को वोट देकर जिताया जाएगा। सिर्फ वायदा कर और बाद में उसे न निभाने वालों को इस बार सबक जरूर सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कन्नूपुर
महिलाओं को बनाया जाएगा सशक्त
सुषमा वर्मा ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो न सिर्फ समाज, बल्कि गांव व देश का विकास भी तेजी से होगा। महिलाओं में प्रतिभा की कमीं नहीं है। जरूरत है, उसे उभारने की। ऐसे में यदि मुझे जीत मिलती है, तो महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का दिलाएंगे लाभ
मितला देवी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक भी करेंगे।
ग्राम पंचायत शाह फिरोजपुर
अधिक से अधिक देंगे रोजगार
दुर्गविजय उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके। महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। मनरेगा मजदूरों को समुचित कार्य मिल सके। साथ ही उन्हें समय पर भुगतान हो सके। जीत हासिल होती है, तो सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
दूर करेंगे पेयजल संकट
शैलेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में जलभराव व पेयजल की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि बड़े पैमाने पर नालियों की मरम्मत भी कराएंगे। इसके साथ ही खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार हैंडपंप भी लगवाएंगे।
ग्राम पंचायत बड़ेपुर
खूब होगा संपर्क मार्ग का निर्माण
विनोद कुमार ने कहा कि गांव में प्रकाश व आवागमन की बड़ी समस्या है। यदि मुझे जीत मिलती है, तो न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, बल्कि गांव की गलियों को सीसी कराया जाएगा। इसके अलावा खड़ंजे का भी निर्माण कराया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराएंगे।
मनरेगा मजदूरों को दिलाएंगे लाभ
सुरेश गुप्ता ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य कराएंगे, जिससे मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके। इसके साथ ही उन्हें समय पर भुगतान हो, यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा। मनरेगा मजदूरों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत बड़ागांव
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
सीमा देवी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ग्रामीण आजीविका मिशन से जोडने का कार्य करेंगे। तमाम महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने बल पर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। उन्हीं की तरह गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे।

पात्रों को मिलेगा आवास का लाभ
नीलम देवी ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बगैर किसी भेदभाव के आवास योजना का पात्रों को लाभ दिलाएंगे। पेंशन का समुचित लाभ पात्रों को मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed